भारत

कर्नाटक चुनाव की तैयारी : जेपी नड्डा विजय संकल्प अभियान की आज करेंगे शुरुआत

jantaserishta.com
21 Jan 2023 11:43 AM IST
कर्नाटक चुनाव की तैयारी : जेपी नड्डा विजय संकल्प अभियान की आज करेंगे शुरुआत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को कर्नाटक के नगथाना विधान सभा क्षेत्र में ' विजय संकल्प अभियान' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा की यह विजय संकल्प यात्रा विजयपुरा से शुरू होकर पूरे राज्य से होकर गुजरेगी।
मिशन कर्नाटक के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को ही कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में श्री सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद नगथाना विधान सभा क्षेत्र में ' विजय संकल्प अभियान' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद नड्डा का एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
इस यात्रा के दौरान भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाएगी। भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य भी तय किया है। पार्टी की योजना इसके जरिए राज्य के सभी बूथों पर संगठन को मजबूत बनाने की है, ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सके। इस यात्रा के जरिए भाजपा राज्य के उन तमाम लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित करेगी, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story