भारत

BIG BREAKING: बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी, करीब 1000 मकानों पर बुलडोजर चलेगा, लोगों की अटकी सांसें

jantaserishta.com
11 July 2024 5:28 PM IST
BIG BREAKING: बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी, करीब 1000 मकानों पर बुलडोजर चलेगा, लोगों की अटकी सांसें
x

सांकेतिक तस्वीर

लाल निशान लगाया जाएगा।
लखनऊ: यूपी में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन को तैयार है। करीब 1000 बड़े बंगलों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर एलडीए ने लाल निशान भी लगा दिए हैं। ये कार्रवाई राजधानी लखनऊ के रहीम नगर, खुर्रमनगर में होगी। इन इलाकों में मौजूद बंगले और अपार्टमेंट को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाएगा। गाजी हाउस और स्वायल हाइटस भी गिरेगा। इनको गिराने के एलडीए ने बुधवार को लाल निशान लगा दिया। एलडीए की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई है। वहीं, प्राधिकरण ने रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर तथा इन्द्रप्रस्थ कालोनी के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। यहां लगभग एक हजार मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। किसका कितना मकान नदी के दायरे मे आ रहा है, इसे लाल निशान के साथ लिख भी दिया गया है। किसी का पूरा बंगला जा रहा है तो किसी का आधा। किसी का पांच मीटर जा रहा है तो किसी का 15 मीटर। गुरुवार से एलडीए नोटिस के लिए भवन स्वामियों का विवरण जुटाया जाएगा। बचे हुए अबरार नगर के मकानों में भी गुरुवार को लाल निशान लगाया
जाएगा।
कुकरैल नदी के दोनों तरफ के 50- 50 मीटर के दयरे में आने वाले मकानों का एलडीए सर्वे करा रहा है। बुधवार को एलडीए ने जीपीएस व सेटेलाइट आधारित चार मशीनों से यहां का सर्वे कराया। इन चारों मोहल्लों व कालोनियों के सर्वे का काम दोपहर तक ही इन मशीनों से हो गया। मशीनों से सर्वे के बाद जो मकान दायरे में आ रहे हैं उन सभी में लाल निशान लगा दिया गया है। सैकड़ों मकान पूरी तरह जद में आ रहे हैं।
शहर के आलीशान बंगलों में से एक गाजी हाउस भी ध्वस्त यहां एक बहुत बड़ा व शानदार महलनुमा बंगला बना है। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, ओएसडी रविनन्दन सिंह तथा अधिशासी अभियन्ता राजकुमार ने कहा कि ऐसा बंगला शायद ही शहर में कहीं बना होगा। अधिकारियों ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए इसका भी निर्माण किया गया है। इस बंगले का छह मीटर हिस्सा कुकरैल नदी में आ रहा है। इससे यह भी ध्वस्त हो जाएगा। इसकी दीवार पर भी लाल निशान लग चुका है।
10 से ज्यादा अपार्टमेंट भी आएयहां के 10 से ज्यादा अपार्टमेंट भी नदी के दायरे में आ गये हैं। एक एक अपार्टमेंट में सैकड़ों लोग रह रहे हैं। ऐसे में एलडीए सभी को ध्वस्तीकरण की नोटिस देगा। बाकी भवन स्वामियों व बंगलों को भी नोटिस दी जाएगी।
सर्वे का बुधवार को यहां के निवासियों ने भारी विरोध किया। लोगों की एलडीए अधिकारियों कई बार झड़प हुई। पुलिस ने लोगों को संभाला। एलडीए के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि अभी केवल सर्वे हो रहा है। गिराने पर फैसला बाद में होगा। कई झड़प के बावजूद एलडीए ने सर्वे का काम पूरा कर लिया।
मकानों में लाल निशान लगाकर इन्हें गिराने के विरोध में बुधवार को पंतनगर में बड़ी सभा हुई। कांग्रेस के पूर्व विधान सभा के प्रत्याशी रहे मुकेश सिंह चौहान, विधायक रविदास मेहरोत्रा तथा सपा से मेयर का चुनाव लड़ी वंदना मिश्रा भी पहुंची। मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों को हटाने का काम कर रही है। यहां के लोगों के मकानों की रजिस्ट्री है। गाढ़ी कमाई से प्लाट खरीद कर मकान बनाया है। किसी का अवैध कब्जा नहीं है। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि गरीबों को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। अगर अकबर नगर गिराने के दौरान सभी एक जुट हो गए होते तो यह नौबत नहीं आती।
स्थानीय निवासियों ने मकानों को तोड़ने के विरोध में संघर्ष समिति बनाने का फैसला किया है। इसके लिए फार्म वितरित किए जा रहे थे। लोगों ने गुरुवार से आन्दोलन की तैयारी की है। उधर एलडीए के अधिकारियों को इसकी भनक लग चुकी है। इसलिए एलडीए अब ज्यादा फोर्स के साथ जाएगा।
एलडीए अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने यहां ग्रीनबेल्ट की भूमि पर बिल्डिंग बनायी है। ग्रीनबेल्ट पर कोई निर्माण नहीं हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मास्टर प्लान में यहां की जमीन ग्रीनबेल्ट के रूप में दर्ज है। ग्रीन वेल्ट का कोई मुआवजा नहीं दिया जा सकता। ग्रीन वेल्ट पर पौधे लगते हैं निर्माण नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story