भारत
विदेशी नागरिकों को किराए पर दी परिसर, नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 मकान मालिक गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 April 2024 8:34 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में विदेशी नागरिकों को अपने परिसर किराए पर देने वाले दो दर्जन से ज्यादा संपत्ति मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इल्जाम है कि इन लोगों ने विदेशी नागरिकों को किराएदार रखते वक्त नियमों का पालन नहीं किया. इसी आरोप के चलते 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह कार्रवाई उन संपत्ति मालिकों के खिलाफ अमल में लाई गई है, जिन्होंने मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा (पूर्व) में तुलिंज पुलिस थाना इलाके में आवासीय या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपने परिसर विदेशियों को किराए पर दे दिए थे.
पुलिस के हवाले से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, ऐसे संपत्ति मालिकों को अपने परिसर किराए पर देने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करना होगा. मौजूदा कानूनों के अनुसार, नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि, धाराओं के बारे में व्यापक प्रचार और बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद, संपत्ति मालिक नियमों का पालन करने में नाकाम रहे. इसी वजह से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है.
Tagsपालघरपालघर न्यूज़मकान मालिक गिरफ्तारगिरफ्तारनियमों का उल्लंघनPalgharPalghar NewsLandlord arrestedarrestedviolation of rules
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





