भारत
गर्भवती की पति ने ले ली जान? घरवालों ने लगाया सनसनीखेज आरोप
jantaserishta.com
28 Aug 2024 2:47 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
सीतापुर: यूपी के सीतापुर कस्बे के जोशी टोला मोहल्ला निवासी एक गर्भवती की पति की पिटाई से मौत हो गई। महिलाके मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला के घरवालों का आरोप है कि पति ने उसके पेट पर लात मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
मोहल्ला जोशी टोला निवासी नजमा पत्नी शाहिद की मंगलवार को पिटाई से मौत हो गई। मृतका नजमा के पिता ने पति शाहिद पर उसकी गर्भवती पुत्री की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सलेमपुर निवासी अली हुसैन पुत्र रोशन अली ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री नजमा की शादी चार वर्ष पूर्व जोशी टोला निवासी शाहिद से अपनी हैसियत के मुताबिक की थी। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल पक्ष के शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को शाहिद ने गर्भवती पुत्री नग़मा को मारापीटा और उसके पेट पर लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





