
x
DEMO PIC
मचा कोहराम.
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शाहपुर पंचायत के शाहबाजपुर गांव में पशुओं का चारा लाने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को सभी शवों को तालाब से निकाल लिया गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चारा लाने गई थी, इसी दौरान यह घटना घटी। शाहपुर पंचायत के मुखिया मिथिलेश पासवान ने कहा कि महिला काफी गरीब थी किसी तरह अपना गुजर-बसर करती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घास काटने गई महिला फिसल गई और तालाब में डूब गई।
मृतकों में रीमा देवी और उसके तीन बच्चे रिचा कुमारी, राधिका कुमारी और प्रीति उर्फ रोशनी कुमारी शालि हैं।
बताया जाता है कि मृतका का पति भीम रजक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और अभी वर्तमान में उसके पैर की हड्डी टूटी हुई है।
मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के डीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





