भारत

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती महिला को बाइक से बांधकर घसीटा, पति गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Jan 2023 10:48 AM IST
हैवानियत की हदें पार: गर्भवती महिला को बाइक से बांधकर घसीटा, पति गिरफ्तार
x
शराब पीने की आदतों का विरोध किया था।
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मोटरसाइकिल से बांध दिया और उसे 200 मीटर से अधिक तक घसीटा। पत्नी ने उसकी शराब पीने की आदतों का विरोध किया था। घटना शनिवार को घुंगचाई गांव में हुई और आरोपी राम गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पत्नी सुमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक शनिवार को राम गोपाल शराब के नशे में घर आया तो सुमन ने इसका विरोध किया। गुस्से में गोपाल ने पहले तो उसकी पिटाई की और फिर उसे बाइक से बांधकर घसीटा।
राहगीरों ने रामगोपाल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
अंत में, सुमन का भाई अपनी बहन को बचाने में कामयाब रहा और उसे अस्पताल ले गया।
राम गोपाल और सुमन की तीन साल पहले शादी हुई थी। कपल ने लव मैरिज की थी।
सुमन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति नशे का आदी हो गया।
सुमन अब आठ महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा कि वे अक्सर उसकी शराब पीने की आदतों को लेकर लड़ते रहते थे।
घटना के समय राम गोपाल के भाई और मां घर में मौजूद थे, उन्होंने विरोध किया और सुमन को बचाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामगोपाल को हिरासत में ले लिया।
घुंगचाई थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि विवाहिता के भाई वैशपाल की तहरीर पर सुमन को जान से मारने की नीयत से घसीट कर पीटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story