x
अब मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता अब तुम मेरी मां हो.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक गर्भवती महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने डरा धमका कर इस घटना को अंजाम दिया. जब उसने अपने पति को इस मामले की जानकारी दी तो उसने कहा कि अब मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता अब तुम मेरी मां हो.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 19 अगस्त 2022 को मीरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुदस्सिर नाम के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखता था. 5 जुलाई 2023 को ससुर इस्तेखार ने उसके साथ मारपीट की और रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद गला पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी.
पीड़िता ने बताया कि जब शाम के समय उसके शौहर घर लौटे तो उसने इस घटना के बारे में उन्हें बताया. इसके बाद शौहर ने भी मारपीट की और घर से यह कहकर निकाल दिया कि तुमने मेरे पिता के साथ संबंध बनाए हैं मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता हूं क्योंकि अब तुम मेरी मां हो.
इसके बाद पीड़िता अपनी मायके आई और कुछ दिन इंतजार करने के बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ यह घटना हुई तब वो 6 माह की गर्भवती थी और 8 माह हो गए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर इस्तेखार खान और पति मुदस्सिर के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





