भारत
गर्भवती महिला का मर्डर, भड़के पति ने हमलावर को उतार दिया मौत के घाट
jantaserishta.com
19 Oct 2025 1:02 PM IST

x
फैली सनसनी.
दिल्ली: दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक गर्भवती महिला की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद उसके पति ने हमलावर को काबू करके मार डाला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आकाश की पत्नी और दो बच्चों की मां शालिनी (22) व नबी करीम थाने के बदमाश आशु उर्फ शैलेंद्र (34) के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने एक बयान में कहा कि अपनी पत्नी को बचाते हुए 23 वर्षीय आकाश को चाकू के कई वार लगे और उसका इलाज यहां एक अस्पताल में चल रहा है.
यह घटना शनिवार रात करीब 10.15 बजे हुई, जब आकाश और शालिनी कुतुब रोड पर उसकी मां शीला से मिलने जा रहे थे. आशु अचानक वहां पहुंचा और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि आकाश पहले वार से बच निकला, लेकिन आशु ने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी की ओर मुड़कर उस पर कई बार चाकू से वार किया.
डीसीपी ने कहा कि आकाश उसे बचाने दौड़ा, लेकिन उसे भी चाकू मार दिया गया. लेकिन वह आशु पर काबू पाने में कामयाब रहा. उसका चाकू छीन लिया और हाथापाई के दौरान उसे चाकू लग गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





