भारत
गर्भवती महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में लगाई छलांग, डूबने के कारण मौत
jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:23 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. 9 महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगाई. वो पानी में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी तभी एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन पानी में डूबने के कारण महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई.
घटना चंद्रपुर के सुमठाना गांव की है. बताया जा रहा है कि 27 साल की निकिता ठोंबरे तनाव में थी. उसके एक साल के बेटे की अचानक मौत हो गई थी. इस दर्दनाक घटना के साथ ही महिला अपनी 8 महीने की बेटी को भी खो चुकी थी. उसकी बच्ची की पालने में सोते समय ही मौत हो गई थी.
बिना किसी बीमारी के दो बच्चों की मौत से निकिता तनाव में रहती थी. होने वाले तीसरे बच्चे के साथ कोई अनहोनी तो नहीं होगी, वो इसी ख्याल में रहती थी. गांव के लोग भी निकिता को बार-बार पुरानी बातें याद दिलाकर तीसरे बच्चे का खयाल रखने के लिए कहते थे. हालांकि, पति और ससुराल वाले उसका पूरा ध्यान रखते थे.
उधर, निकिता अपने तीसरे बच्चे को लेकर बहुत परेशान रहती थी. इसी वजह से उसने आत्महत्या करने की ठानी और कुएं में कूद गई. जब वो पानी में डूब रही थी तभी बच्चे को जन्म दिया. कुएं में पानी ज्यादा था इस वजह से निकिता और उसके बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.
इस घटना को लेकर भद्रावती पुलिस थाने के थानेदार गोपाल भारती ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
Tagsमहाराष्ट्रचंद्रपुरmaharashtra maharashtra news chandrapur chandrapur news pregnant woman jumped into the well
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





