भारत

गर्भवती महिला की मौत, सड़क पर लगी भीड़

jantaserishta.com
19 Nov 2022 12:29 PM IST
गर्भवती महिला की मौत, सड़क पर लगी भीड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नौसेना की बस से कुचले जाने से ये दर्दनाक हादसा हुआ.
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को चेन्नई में एक सड़क दुर्घटना में एक 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई. एक नौसेना की बस से कुचले जाने से ये दर्दनाक हादसा हुआ. म़त ललिता की शादी एक नौसेना कर्मी शिवा रेड्डी से हुई थी. दंपति कल रात मरीना बीच गए थे और कामराजर सलाई पर घर लौट रहे थे, तभी शिवा की बाइक लड़खड़ाई और वे दोनों गिर गए.
दुख की बात यह है कि इसके बाद ललिता पीछे से आ रही नेवी की एक बस के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के पेट में पल रही बच्ची को बचाने की कोशिश में ललिता के शव को कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में बच्ची की भी मौत हो गई थी. ललिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है.
हाल ही में पुणे में भी ऐसा एक मामला आया था. यहां अपने पति और सास के साथ बाइक पर वारुलवाड़ी जा रही गर्भवती महिला की तब मौत हो गई जब गन्ना ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनका एक्सीडेंट हो गया. इस घटना के तीन दिन बाद महिला का पति इस तरह से हताश हो गया कि उसने अपनी ही जान ले ली. शख्स ने पत्नी की मौत के तीन दिन बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story