भारत
अस्पताल में गर्भवती महिला का टॉर्च की रोशनी में हुआ प्रसव
jantaserishta.com
13 Aug 2024 4:50 PM IST

x
लोगों में गुस्सा है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
बनूड़: पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले के बनूड़ में सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला का अंधेरे में टॉर्च की मदद से प्रसव कराया गया। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया।
मनिंदरजीत सिंह ने अस्पताल के एसएमओ से घटना के बारे में जानकारी ली। एसएमओ ने बताया कि जिस महिला को बच्चा होने वाला था, वह बाहर से आई थी और उसकी डिलीवरी ऑटो में होने वाली थी। हमने उसे तुरंत लेबर रूम में शिफ्ट किया तो बिजली चली गई। उसके बाद जनरेटर चालू किया गया तो जनरेटर भी खराब हो गई। इस दौरान सबसे पहले हमने मरीज महिला और उसके बच्चे की जान बचाई। फिलहाल वे हमारे अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों स्वस्थ हैं।
पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से फोन आने के बाद वे मंगलवार सुबह निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई सुविधा नहीं मिल रही है तो उसे तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। अगर इस मामले में किसी ने लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए हर कदम उठा रही है और साथ ही प्रशासन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पालन कर रहा है ताकि जनता को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





