भारत

गर्भवती महिला ने किया सुसाइड, पति संग विवाद होने पर उठाया आत्मघाती कदम

Nil dhankar
5 Dec 2021 5:37 PM IST
गर्भवती महिला ने किया सुसाइड, पति संग विवाद होने पर उठाया आत्मघाती कदम
x
जांच जारी

यूपी के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति से अलग रह रही गर्भवती महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पति से झगड़ा होना बताया जा रहा है। आत्महत्या करने वाली महिला बदायूं की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदायूं की रहने वाली नेहा ग्रोवर की शादी बरेली के राजेंद्र नगर में हुई थी। नेहा के पिता पेट्रोल पंप कारोबारी हैं। नेहा के पति बरेली के इस्लामिया मार्केट में इनवर्टर बैट्री का कारोबार करते हैं। जानकारी के अनुसार नेहा का पिछले कुछ दिनों से पति के साथ झगड़ा चल रहा था। जिस वजह वह पति से अलग रहकर किराए के मकान में रह रही थी।

नेहा आठ माह की गर्भवती भी थी। नेहा ने रविवार को आत्महत्या कर ली। बेटी के आत्महत्या की खबर पाकर मायके वाले भी बरेली पहुंच गए थे। मायके वालों के पहुंचने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया और शव को बाहर निकाला गया। प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पति से झगड़ा होने के चलते महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की नाक से झाग निकल रहा था, इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सल्फास खाया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सील करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Next Story