भारत

गर्भवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
6 Aug 2024 5:18 PM GMT
गर्भवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
Gaya. गया। गया में 21 वर्षीय गर्भवती कीर्ति कुमारी ने ससुराल में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले मृतका की मां गया जंक्शन से गुजरने वाली थी। कीर्ति ने अपने पति से कहा था कि मुझे रेलवे स्टेशन जाना है। देर रात और गर्भवती होने के कारण पति ने मना कर दिया था। जिसके बाद से कीर्ति अपने पति से नाराज थी। सोमवार की रात तक सब ठीक था। रात में मेला भी घूमा था। मंगलवार की सुबह काम वाली कमरे में गई तो देखा कि कीर्ति का शव फंदे से लटका था। मामला शहर के डेल्हा थाना के खरखुरा मोहल्ले का है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के पति मोहित कुमार ने बताया कि शादी इसी साल 18
फरवरी को हुई थी।


कीर्ति नवादा जिले के हिसुआ की रहने वाली थी। वह 5 महीने की गर्भवती भी थी। मोहित कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक से रात दो-ढाई बजे कीर्ति तैयार होकर कहने लगी कि उसकी मां गया रेलवे स्टेशन पर आ रही। उससे मिलने चलना है। इस बात की जानकारी घर के किसी भी सदस्य को नहीं थी। इस बात से वह नाराज हो गई। बीते दो दिनों से वह लगातार नाराज थी। कीर्ति को उसके पापा ने भी समझाया था। फिर भी वह नाराज ही थी। सोमवार को गांधी मैदान में मेला घूमने भी गए थे। मेला घूमने की इच्छा भी उसी ने जताई थी। इधर डेल्हा थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। मायके वालों की ओर से कोई आवेदन अब तक नहीं आया है। उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
Next Story