भारत

प्रेग्नेंट पत्नी का कर दिया मर्डर, पति ने सर्जिकल ब्लेड का किया इस्तेमाल

jantaserishta.com
6 Aug 2025 1:39 PM IST
प्रेग्नेंट पत्नी का कर दिया मर्डर, पति ने सर्जिकल ब्लेड का किया इस्तेमाल
x
फैली सनसनी.
मेरठ: यूपी के मेरठ में रविशंकर ने जिस तरीके से अपनी 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी सपना का कत्ल किया उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. रविशंकर ने चाकू और सर्जिकल ब्लेड से पत्नी का गला रेतकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. फिर करीब 2 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा. खुद ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया. जब पुलिसकर्मी कमरे में दाखिल हुए तो मंजर देख उनके भी होश उड़ गए. रविशंकर का चेहरा और हाथ खून से सना था. उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं था.
पुलिस पूछताछ में 'कातिल' रविशंकर ने हत्या की वजह बताई. उसके मुताबिक, पत्नी सपना अपने दीदी-जीजा के घर ज्यादा रहती थी. रोकने पर मानती नहीं थी. कहती थी कि पति को छोड़ सकती हूं लेकिन दीदी और जीजा को नहीं. वो अपने जीजा के करीब थी. गुस्से में आकर ये कदम उठाना पड़ा.
रविशंकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपना जिस शख्स को अपना जीजा कहती थी, वो उसका कुछ और था. कई बार मैंने उसे समझाया कि जीजा से दूर रहो, मगर वो नहीं मानी. सपना की जीजा बातचीत मुझे अच्छी नहीं लगती थी. खून जलता रहता था.
हालांकि, मृतका सपना के परिजनों ने रविशंकर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. सपना के भाई ने कहा कि रविशंकर खुद को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहा है. उसने दहेज के लिए बहन को मार डाला. इस बाबत थाने में दी तहरीर दी है.
भाई के अनुसार, 29 जुलाई को बहन सपना को पीटकर घर से निकाल दिया गया था. इसके बाद सपना अपनी दीदी के पास अम्हेड़ा आ गई. जहां शनिवार को रविशंकर बाइक से पहुंचा और कमरे में ले जाकर उसका गला रेत दिया. फिलहाल, सपना की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है. वारदात से लोग आक्रोशित दिखे.
सूत्रों के मुताबिक, रविशंकर ने सपना से कहा कि अपनी आंखें बंद करो मैं तुम्हें एक लॉकेट दूंगा और सपना ने आंखें बंद कर ली. इसके बाद रविशंकर ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए. खून से लथपथ सपना तड़पती रही मगर रविशंकर रुका नहीं. हत्या के बाद रविशंकर ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story