भारत

गर्भवती पत्नी की मौत, सलाखों के पीछे पति को एक नजर देख हो गई बेहोश

jantaserishta.com
7 Jun 2023 12:22 PM IST
गर्भवती पत्नी की मौत, सलाखों के पीछे पति को एक नजर देख हो गई बेहोश
x
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर में गर्भवती महिला की जिद उस पर ही भारी पड़ गई। जेल में बंद पति से मिलने के बाद पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि कुछ ही समय के बाद उसकी मौत हो गई।
यह पूरा मामला भागलपुर केंद्रीय कारागार का है। घोघा के जानीडीह निवासी गुड्डू यादव की पत्नी पल्लवी कुमारी (26) जेल में बंद अपने पति से मिलने मंगलवार को पहुंची थी। बच्चे को जन्म देने से पहले वह एक बार पति से मिलना चाहती थी। पति के जेल जाने के बाद से ही वह परेशान रहती थी। ससुराल वाले गर्भवती पल्लवी को जेल में पति से मुलाकात करवाने इस पक्ष में नहीं थे, लेकिन उसकी जिद के सामने सबको झुकना पड़ा।
मंगलवार को पल्लवी अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी। पति से मिलकर वह मुलाकाती खिड़की से हटी ही थी कि वह जमीन पर गिर गई। आनन फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पल्लवी के परिजनों के मुताबिक गुड्डू हत्या के प्रयास के आरोप में करीब सात माह से जेल में बंद है। गुड्डू और पल्लवी की शादी दो साल पहले हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पल्लवी की हर्ट अटैक से मौत हो गई।
इधर, इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story