भारत

गर्भवती रेप पीड़िता के साथ मारपीट, पूरा मामला हैरान कर देगा

jantaserishta.com
4 Jun 2022 10:18 AM IST
गर्भवती रेप पीड़िता के साथ मारपीट, पूरा मामला हैरान कर देगा
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्भवती रेप पीड़िता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता दुष्कर्म मामले में गवाही के लिए कोर्ट जा रही थी. तभी रास्ते में दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने चार साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में ही रोक लिया. महिला पर राजीनामा का दबाव बनाया. जब वह नहीं मानी तो उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बहोड़ापुर थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई थी. इस मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में चल रही है. जब सुनवाई के लिए महिला कोर्ट जा रही थी तो झांसी रोड के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया. फिर लात-घूसों और बेल्ट से मारपीट की. पीड़िता के पेट पर भी कई बार लात मारी.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता शिवपुरी की रहने वाली है. शिकायत के मुताबिक, 6 महीने पहले महिला से दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. महिला ने आवेश धाकड़ नामक शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है.
अब मारपीट को लेकर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. टाउन इंस्पेक्टर संजीव नयन शर्मा ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हैं. लेकिन उनकी तलाश जारी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story