भारत

अफसर दंपति की प्री-वेडिंग फोटोशूट चर्चा में, IPS ने किया वायरल

Nil dhankar
18 Sept 2023 7:54 AM IST
अफसर दंपति की प्री-वेडिंग फोटोशूट चर्चा में, IPS ने किया वायरल
x
देखें वीडियो

तेंलगाना। सोशल मीडिया पर एक कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट काफी चर्चा में है. इसमें पुलिस स्टेशन और पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं. कपल फिल्मी अंदाज में गाने के साथ एंट्री लेता है. करीब दो मिनट का इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कपल खुद भी पुलिस अफसर ही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले महिला पुलिस की गाड़ी में बैठकर एंट्री लेती है. आसपास लोग उसे सलाम कर रहे होते हैं. इसके बाद उसका होने वाला पति आता है. वो भी एकदम फिल्मी अंदाज में एंट्री लेता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों को वीडियो पसंद आ रहा है तो कुछ इसे अधिकारों का दुरुपयोग बता रहे हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस कपल को सलाह तक दे डाली. आईपीएस अफसर सीवी आनंद ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखी. ये अपनी शादी को लेकर अति उत्साहित नजर आ रहे हैं और ये अच्छी बात है, लेकिन थोड़ा शर्मनाक भी है. पुलिस का काम काफी मुश्किल है, खासकर महिलाओं के लिए. और उसी विभाग में जीवनसाथी का मिलना हम सभी के लिए जश्न मनाने का अवसर है.'

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, 'बात ये है कि ये दोनों पुलिस अधिकारी हैं, मुझे पुलिस विभाग की संपत्ति और प्रतीकों का उपयोग करने में कुछ भी गलत नहीं लगता. अगर वो हमें पहले सूचना दे देते, तो हम बिल्कुल इन्हें शूट के लिए मंजूरी देते. हममें से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, लेकिन मुझे उनसे मिलना और उन्हें आशीर्वाद देना अच्छा लगता. हालांकि उन्होंने मुझे अपनी शादी में आमंत्रित नहीं किया. मैं दूसरों को उचित अनुमति के बिना ऐसा न करने की सलाह देता हूं.'

वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देख लिया है. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि सिनेमा इंडस्ट्री को इस कपल से कुछ सीखना चाहिए. वीडियो को प्रोफेशनल तरीके से कई लोकेशंस पर शूट किया गया है. जिसमें चारमीनार भी शामिल है.


Next Story