भारत
चारधाम यात्रा को लेकर सभी चेकपोस्ट पर पीआरडी जवान तैनात
jantaserishta.com
1 May 2024 3:32 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट को बदल दिया है। बुधवार से सभी चेकपोस्ट पर पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है।
परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह 8 मई से तैनात हो जाएंगे। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी किया है। इसके तहत 8 से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 से 29 मई तक चलेगा।
इस बार परिवहन विभाग ने डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला को नया चेकपोस्ट बनाया है। इसके साथ ही भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी।
Tagsचारधाम यात्रापीआरडी जवानउत्तराखंडचारधाम यात्रा 2024Chardham YatraPRD JawanUttarakhandChardham Yatra 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





