क्रिसमस के मौके पर चर्च में प्रार्थना हुई, ईसाई समुदाय के लोग जुटे

दिल्ली/पडरौना। शहर के चर्च में बुधवार की आधी रात को कृत्रिम रूप से बनाई गई गोशाला में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। उनके जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की गूंज होने लगी। इसके बाद ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना सभा (मिस्सा) कर सुख शांति की कामना की गई। सांता क्लॉज बने क्रिसमस फ्रेेंड्स ने उपहार और आशीर्वाद दिए।
शहर से सटे भटवलिया और परसौनी कला स्थित मसीही कलीसिया बेरुआ चर्च सहित जिले के सभी गिरिजाघरों में बुधवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही मेरी क्रिसमस गूंज उठा। ईसाई समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर प्रभु यीशु और मरियम की भव्य झांकी सजाई गई। वहीं चर्चों को फूल एवं गुब्बारों से सजाया गया था।
क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे बच्चों में काफी उत्साह रहा। इस मौके पर जिले के सभी गिरिजाघरों को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। पास्टर अमूल्या मसी और फादर टोबिन ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही क्रिसमस डे मनाने में लोग जुट गए। बच्चों में काफी उत्साह रहा। कुशीनगर जिले के पडरौना स्थित मसीही कलीसिया बेरुआ चर्च (परसौनी कला) में आगामी नव वर्ष के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। त्योहारों के इस पावन अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य आकर्षण का केंद्र विशेष सजावट है जहां कार्यक्रम के लिए एक सुंदर मंच तैयार किया गया है।
चर्च के फादर अमूल्या मशीह ने बताया कि स्थानीय निवासियों और मसीही समुदाय के लोगों में इन उत्सवों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कलीसिया की ओर से शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को इस हर्षोल्लास के उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। छितौनी संवाद के अनुसार क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बुधवार को बेलवनिया स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में चर्च को सजाया गया। वहां के दीनबंधु आश्रम, चर्च व ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां की गई।
#WATCH | केरल: क्रिसमस के अवसर पर तिरुवनंतपुरम के पलायम में सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में मध्य रात्रि को सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई। pic.twitter.com/rjDKnVmtIx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2025





