भारत

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिरों में पूजा पाठ, VIDEO

jantaserishta.com
23 Aug 2023 12:40 PM IST
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिरों में पूजा पाठ, VIDEO
x
पूरी दुनिया की निगाह भी इस मिशन पर टिकी हैं।
पटना: चंद्रयान 3 को लेकर बिहार में उत्साह नजर आ रहा है। पूरी दुनिया की निगाह भी इस मिशन पर टिकी हैं। लैंडिंग का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही लोगों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बिहार के लोग भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। मंदिर में लोग ईश्वर के सामने प्रार्थना कर सफलता की कामना कर रहे हैं।
इसरो के मुताबिक, शाम 6.04 बजे इसके चांद की सतह को छूने की संभावना है। इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। गोपालगंज के गायत्री मंदिर में सुबह से ही इसकी सफलता की कामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है।
गायत्री परिवार के राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर विशेष प्रार्थना कराई गई है। यह दिन सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन है। गायत्री मंदिर में आचार्य राहुल कुमार ने कहा कि अगर लोग सामूहिक प्रयत्न करें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने वैज्ञानिकों पर विश्वास जताते हुए कहा कि भारत के वैज्ञानिक अपने मकसद में जरूर सफल होंगे।
इधर, जमुई जिले के नवडीहा गांव में चंद्रयान-एल 3 की सफलता को लेकर ग्रामीणों द्वारा चार दिवसीय यज्ञ और हवन किया जा रहा है। एक तरफ जहां लोगों के द्वारा पूजा-पाठ किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग पल-पल की खबर पर नजर बनाए हुए हैं। रखने के लिए सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और टीवी का सहारा ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story