भारत

हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन आज

Nilmani Pal
1 Jan 2023 1:15 AM GMT
हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन आज
x

फोटो - ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में रविवार को वडनगर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रार्थना सभा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगी। 100 वर्षीय हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।

प्रधानमंत्री को अपनी मां हीराबेन के पैर छूते और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा गया। वह रायसन में अपने आवास पर मां के सामने फर्श पर घुटनों के बल बैठे हुए थे। पीएम मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया। वे मां के पार्थिव शरीर के साथ नंगे पैर ही चल रहे थे।

पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उन्होंने शुक्रवार तड़के उनके निधन की जानकारी देश को दी। उनकी मृत्यु के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।'' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है, वह है-काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।''


Next Story