भारत

मकान ढहाने के खिलाफ: इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से गुहार, मास्टरमाइंड जावेद की पत्नी ने लेटर पिटीशन भेजी

jantaserishta.com
13 Jun 2022 8:05 AM IST
मकान ढहाने के खिलाफ: इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से गुहार, मास्टरमाइंड जावेद की पत्नी ने लेटर पिटीशन भेजी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

प्रयागराज: प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर पिटीशन भेजी गई है।

हाईकोर्ट के छह वकीलों की ओर से चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को भेजी गई लेटर पिटीशन में आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई में अवैध तरीके से जावेद मोहम्मद की पत्नी परवीन फातिमा का मकान ध्वस्त किया गया है।
कहा गया है कि यह मकान जावेद का नहीं, बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है। यह मकान परवीन फातिमा को उनके पिता से शादी से पूर्व गिफ्ट के रूप में मिला था। कार्रवाई में जावेद मोहम्मद का मालिकाना हक न होने के बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया और अवैध तरीके से उनकी पत्नी का मकान गिरा दिया गया। लेटर पिटीशन में पीडीए की कार्यवाही को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अवैध ध्वस्तीकरण के लिए मुआवजा दिलाने और दोषी अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story