भारत

प्रयागराज हिंसा: 5000 से ज्यादा के खिलाफ FIR, और...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 8:56 AM IST
प्रयागराज हिंसा: 5000 से ज्यादा के खिलाफ FIR, और...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: शुक्रवार को नमाज के बाद अटाला इलाके में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को मुख्य आरोपी बनाया है। जावेद समेत 68 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साजिशकर्ताओं के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। सीएए और एनआरसी विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों के खिलाफ भी इस बार मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों की पहचान करके छापामारी कर रही है। अटाला में पुलिस और पैरामिलिट्री का सख्त पहरा है। देर रात तक इस मामले में 36 लोग गिरफ्तार किए गए थे जबकि 1000 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

शनिवार को एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अटाला बवाल के मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पुलिस ने खुल्दाबाद और करेली थाने में कुल तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। कुल 95 नामजद और पांच हजार से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। दोपहर में नगर निगम की टीम भी अटाला पहुंच गई। आरोपियों के बिना नक्शा पास वाले घरों की पहचान की जाती रही। बिरयानी बेचने वालों पर भी पुलिस की नजर है। उन पर फंडिंग का आरोप है। उधर बिजली विभाग ने आरोपियों के बकाया बिजली बिलों की छानबीन शुरू कर दी है। नगर निगम ने सरकारी संपत्तियों के नुकसान और बवाल के बाद सफाई में हुए खर्च की वसूली की तैयारी की है।
सीएम योगी ने कहा- यूपी के कई शहरों में माहौल बिगाड़ने में शामिल समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है, किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होगा लेकिन दोषी नहीं बचेगा।
जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के बाद सभी नौ जिलों में पुलिस पूरी तरह 'एक्शन मोड' में है। इन जिलों में अब तक 13 एफआईआर दर्ज करते हुए 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सहारनपुर में 64, हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, फिरोजाबाद में 13, अलीगढ़ में तीन और जालौन में दो अभियुक्त पकड़े गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story