भारत

प्रवीण तोगड़िया बोले- सालों में पहली बार हिंदू घट रहे...तो भारत में गृह युद्ध होगा, पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
22 Dec 2021 10:38 AM IST
प्रवीण तोगड़िया बोले- सालों में पहली बार हिंदू घट रहे...तो भारत में गृह युद्ध होगा, पढ़े पूरा बयान
x

हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भारत में गृह युद्ध होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने दारूल उलूम देवबंद, तब्लीगी जमात और जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो भारत गृह युद्ध की ओर बढ़ेगा. हरिद्वार आए तोगड़िया ने ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि करोड़ों साल में पहली बार हिंदुओं की जनसंख्या कम हो रही है, ऐसे में हिंदू 50 साल में अल्पसंख्यक हो जाएगा. सरकार हिंदू की रक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए, नहीं तो हिंदुत्व की बात करना बंद करे.
कॉरिडोर नहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर
तोगड़िया ने ये भी कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर नहीं काशी विश्वनाथ मंदिर चाहिए. कॉरिडोर तो चॉकलेट है और हमें चॉकलेट नहीं खानी है.
तोगड़िया ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को कानून बनाकर हिंदुओं के करीब 1 लाख मठ-मंदिरों का अधिग्रहण खत्म करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी चर्च और मस्जिद का अधिग्रहण नहीं है तो सिर्फ हिंदुओं के मंदिर ही क्यों? उन्होंने कहा कि पहले सेक्युलर बनने की स्पर्धा थी पर अब हिंदू बनने की है.
विहिप छोड़ने पर क्या बोले तोगड़िया?
तोगड़िया ने कहा कि मैं राम मंदिर की मुहिम से कभी अलग नहीं हुआ और न ही विश्व हिंदू परिषद को छोड़ा था. उन्होंने कहा कि विहिप तो मेरे दिल में है, मगर कुछ लोग औरंगजेब और गजनी में पुरखे ढूंढ रहे हैं मेरा डीएनए उनसे मैच नहीं कर रहा है. उन्होंने विहिप छोड़ने की वजह आरआरएस को बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story