भारत

Pratapgarh बंदूक की बैरल साफ करते समय गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

Shantanu Roy
16 Aug 2024 4:14 PM IST
Pratapgarh बंदूक की बैरल साफ करते समय गोली लगने से बुजुर्ग की मौत
x
Pratapgarh. प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के धरियावद में एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने ही घर में लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धरियावद थाना अधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि गांधीनगर का रहने वाला मोहन पंचाल अपने ही घर में एक नाली लाइसेंसी बंदूक साफ कर रखा था।

इसी दौरान गोली चल गई
और धमाका हुआ। बेटे बसंती लाल ने दर्ज मामले में बताया कि धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग समझे किसी वाहन का टायर फट गया है। उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा सभी वाहन सही सलामत थे। वापस घर के अंदर आए और उसके पिता के कमरे में गए तो उसके पिता लहू लुहान हालत में थे। बंदूक की गोली उनके पेट में लगी थी। तुरंत उन्हें धरियावद अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया। बुजुर्ग सिंचाई विभाग का सेवानिवृत कर्मचारी था।
Next Story