भारत
राहुल गांधी और CM नीतीश की मुलाकात पर प्रशांत किशोर का तंज, नेताओं के साथ चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं बनती
jantaserishta.com
23 May 2023 5:00 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं।
इस बीच, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं और दलों के साथ में बैठकर चाय पीने से और प्रेस वार्ता करने से विपक्षी एकता अगर होनी होती तो आज से 10 साल में यह काम हो गया होता।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती।
किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जो कर रहे हैं इसका कोई मतलब नहीं बनता है।
उन्होंने कहा कि नीतीश पहले बिहार में ही सीटों का ही फामूर्ला जारी कर दे कि बिहार में जदयू, कांग्रेस, राजद और उनके अन्य जो सहयोगी दल हैं वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि क्या नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़कर सीपीआई (एमएल) को देंगे। सीपीआई (एमएल) की जीत का औसत नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से ज्यादा रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी 110 सीटों पर लड़ कर 42 सीट पर जीती हैं जबकि सीपीआई (एमएल ) 17 सीटों पर लड़कर 12 सीट जीती हैं।
उन्होंने कहा कि इस हिसाब से उनको ज्यादा सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़ देंगे?
किशोर ने नसीहत देते हुए कहा कि जिसके अपने घर का ठिकाना ही नहीं, वह आदमी पूरे दुनिया में घूमेगा तो वो न घर का होगा ना बाहर का बचेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





