भारत

प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा- राजद जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं

jantaserishta.com
11 July 2023 9:47 AM IST
प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा- राजद जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं
x

फाइल फोटो

समस्तीपुर: चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को राजद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में राजद जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं।
जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से बिहार की राजनीति में पहचान बनाने में जुटे प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में कहा कि महागठबंधन बना था तब से लोगों के मन में आंशका है कि कानून-व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है, जिनका फोकस अब शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है। मुख्यमंत्री राजनीतिक जोड़तोड़ में और अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए दूसरी वजह शराबबंदी कानून है। सरकार द्वारा जो शराबबंदी कानून लागू किया गया है, उसमें सही अर्थों में सिर्फ शराब की दुकानें बंद हुई हैं। आज घर-घर शराब बिक ही रही है। पूरे प्रशासन की प्राथमिकता शराबबंदी हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब प्रशासन व्यवस्था पूरा शराब पर ही लगा रहेगा, तो सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि लोगों का अनुभव और लोगों का मानना है कि राजद जब सरकार में रहती है तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में स्थिति और बिगड़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story