
x
फाइल फोटो
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को राजद पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 सालों में बिहार को बर्बाद करने वाले आज 10 लाख नौकरी कहां से देंगे, उन्हें भी नहीं पता।
अपनी जनसुराज यात्रा के 203 वें दिन वैशाली जिले के चेहराकला गांव पहुंचे किशोर ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा कर दी कि जैसे ही सरकार बनेगी तो 10 लाख नौकरियां दे देंगे। ये नई सरकारी नौकरियां कहां से देंगे, जब जो लोग सरकारी नौकरियां में पहले से हैं उनको ही सरकार वेतन नहीं दे पा रही है। लेकिन, बिना सोचे समझें उन्होंने घोषणा कर दी कि पहली ही कैबिनेट में 10 लाख नौकरिया दे देंगे।
उन्होंने सवाल किया कि क्या अगस्त 2022 में महागठबंधन की सरकारी बनी थी तब से अबतक कोई कैबिनेट की बैठक नहीं हुई क्या?
उन्होंने कहा कि बिहार में आज शराब और बालू माफियाओं का सबसे बड़ा फलता फूलता कारोबार है। शराब की दुकानें बंद है लेकिन होम डिलीवरी चालू है।
उनकी पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों को डर था कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी और यही हो रहा है।
लोग बताते हैं कि इस साल 15 से ज्यादा मुखियाओं को गोली मार दी है और 6 से ज्यादा सरपंचों की हत्या कर दी गई है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद जो डर लोगों के मन में था वो बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। गोलीबाजी, मर्डर,अपहरण, रंगदारी और हत्या और डकैती की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है।
Tagsप्रशांत किशोरराजदबिहारबिहार न्यूज़10 लाख नौकरीनौकरीPrashant KishorRJDBiharBihar News10 lakh jobjob
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





