भारत

सीएम नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा दावा

jantaserishta.com
18 Jun 2023 11:50 AM IST
सीएम नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा दावा
x

फाइल फोटो

पटना: चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज अभियान के जरिए बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे प्रशांत किशोर ने शनिवार को फिर से बड़ा दावा किया। प्रशांत किशोर के मुताबिक तय समय से पहले लोकसभा चुनाव होंगे। नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी बहुत समझ है तो सभी जानते हैं कि देश का कानून लोकसभा और राज्यसभा में पास होता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से कोई नहीं पूछ रहा है कि राज्यसभा में आज उपसभापति कौन हैं? आज राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। अगर नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं?
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को वोट किया था, उसके बाद 2017 में वे लोगों को ठग कर भाग गए। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि बिहार के लोग फिर नीतीश कुमार को वोट कीजिएगा, फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। जब सीएए और एनआरसी का मामला सामने आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो पश्चिम बंगाल में न लालू यादव गए, न तेजस्वी यादव गए थे और न ही नीतीश कुमार गए थे। प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि आज भाजपा पश्चिम बंगाल में जीत गई होती तो लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते। हमने भाजपा को हराया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story