भारत

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से पूछे सवाल, देश में राजद से ज्यादा क्रिमिनल लोग किस पार्टी में हैं

jantaserishta.com
9 Jun 2023 3:22 PM IST
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से पूछे सवाल, देश में राजद से ज्यादा क्रिमिनल लोग किस पार्टी में हैं
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने जीवन में न कुछ पढ़ा, न समझा, सिर्फ बकवास करते है। किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान है नहीं है। उन्हें कभी जाति पर बोलना है तो कभी धर्म के नाम पर बोलना है।
जनसुराज के संस्थापक किशोर ने सवाल पूछा कि देश में राजद से ज्यादा क्रिमिनल लोग किस पार्टी में हैं। किशोर ने एक बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव का काम सिर्फ दूसरे पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप करना है। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर राज्य की जनता के मुद्दों की अनदेखी करने की बात कहते हुए कहा कि बिहार की जनता पूछ रही है रोजगार नहीं है, तो तेजस्वी यादव बोलते हैं कि भाजपा को रोको।
बिहार की जनता पूछती है कि बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वो जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। बिहार में अवैध बालू खनन की पोल खोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज सभी लोग जानते हैं कि राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है। आज बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के खनन का केंद्र बना दिया है।
आज तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है। मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आज इस देश में राजद से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किस पार्टी में हैं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story