भारत
नीतीश कुमार पर फिर बरसे प्रशांत किशोर, कहा– इन्हें बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं
jantaserishta.com
23 March 2024 3:47 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, नीतीश 2015 के बाद कई बार पलटी मारकर अपना हित अहित कर चुके हैं। आज की तारीख में समाज का हर वर्ग इस बात को जान चुका है कि नीतीश कुमार को ना ही बिहार से कोई मतलब है और ना ही उन्हें बिहार की जनता से। उन्हें सिर्फ फेविकोल लगाकर कुर्सी से चिपके रहना है।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “नीतीश कुमार कभी भाजपा का कमल पकड़कर, तो कभी राजद के लालटेन पर मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, बाकी उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है और बिहार की जनता के साथ कुछ भी हो, उससे उन्हें कोई भी मतलब नहीं है। उनका बिहार की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।”
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का पूरे बिहार में विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरी मोरलिटी को ताक पर रख दिया है। उन्हें इस बात का अहंकार है कि 42 विधायक होने के बाद भी ये ही मुख्यमंत्री रखेंगे।
उन्होंने आगे कहा, "अगर आप देखिएगा, तो जेडीयू के 117 विधायक हुआ करते थे। वहां से घटकर 72 हुए, इसके बाद 72 से घरकर 42 हुए। अगली बार जनता इतना कम विधायक देगी कि कोई गणित और जुगाड़ इनको मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगा, आप लिखकर रख लीजिए।”
बीते दिनों नीतीश कुमार ने राजद को गच्चा देकर बीजेपी के साथ सरकार बना ली, जिस पर तेजस्वी यादव ने भी तंज कसा था और कहा था कि कौन गारंटी देगा कि वो फिर से नहीं पलटेंगे।
हालांकि, इससे पहले जब नीतीश ने बीजेपी के साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, तब अमित शाह ने अपना रोष जाहिर करते हुए बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं, लेकिन ज्यादा दिन नहीं बीते कि नीतीश का मन परिवर्तन हुआ, बीजेपी ने उनके लिए दरवाजे खोलने में कोई संकोच नहीं किया।
Tagsप्रशांत किशोरमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबिहारPrashant KishoreChief Minister Nitish KumarNitish KumarBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





