भारत

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से किया इनकार

jantaserishta.com
26 April 2022 3:56 PM IST
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से किया इनकार
x

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट के बाद ये सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था. कांग्रेस में प्रशांत किशोर को शामिल करने को लेकर अंतर्विरोध पहले ही नजर आ रहा था और आज इस पर असमंजस खत्म हो गया. हालांकि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी का तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ किया गया गठजोड़ भी दोनों के बीच वार्ता टूटने की अहम वजह माना जा रहा है.

हाल ही में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनाव को लेकर कांग्रेस के समक्ष एक प्रजेंटेशन पेश किया था. इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक समिति बनाई थी. इस समिति ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी थी और सोनिया गांधी को इस पर अंतिम फैसला करना था. लेकिन अब रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट के बाद कांग्रेस में फिर हलचल तेज हो गई है.
बता दें कि समिति की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक ने प्रशांत किशोर के सुझावों पर एक विस्तृत रिपोर्ट में अपनी राय प्रस्तुत की थी. सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर सुझाव व्यावहारिक और उपयोगी पाए गए हैं. साथ ही ये भी संकेत दिया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर और पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में अलग-अलग विचार रखते हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story