भारत
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर प्रमोद तिवारी बोले, अब इस सरकार में कोई दम नहीं
jantaserishta.com
1 Dec 2024 5:45 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए यह सवाल उठाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति कमजोर होती जा रही है। मोदी सरकार की बातों में अब दम नहीं रहा, और इस सरकार की विश्वसनीयता भी घट चुकी है। खासकर, बांग्लादेश में रहने वाले हमारे अल्पसंख्यक हिंदू भाई-बहन इस विश्वसनीयता की कमी का खामियाजा भुगत रहे हैं। वहां हिंदू समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं, उनके व्यापार लूटे जा रहे हैं, और उनके मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है। बांग्लादेश में देवताओं की मूर्तियां अपमानित की जा रही हैं और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। दुर्गा पूजा जैसे पवित्र अवसर पर पंडाल तक नहीं लगाने दिए जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। एक ओर देश की सरकार अपनी छाती को चौड़ा करने की बात करती है, दूसरी ओर हमारे अपने नागरिक, जो पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हैं, उनका जीवन संकट में पड़ा हुआ है। भारत ने बांग्लादेश को 1971 में समर्थन दिया था, और अब वह देश हमें आंखें दिखा रहा है, यह कैसे संभव हो सकता है?
उन्होंने कहा कि आखिर वो देश कैसे आंखें दिखा सकता है, जिसका जन्म ही भारत से हुआ। भूल गए 1971, भूल गए इंदिरा गांधी को, मोदी जी आप जाकर इंदिरा गांधी जी की समाधि पर उनसे प्रेरणा लीजिए।
उन्होंने कहा, “भारत के बाहर, अमेरिका, कनाडा, और यूरोपीय देशों में भी हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे हैं, लेकिन फिर भी भारत सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। मोदी सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना और हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





