प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

गोवा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव विश्वजीत राणे ने रखा. सावंत लगातार दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, एल मुरुगन और गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. तीनों नेताओं ने विधायकों से एक एक कर मुलाकात की. विधायकों ने सावंत पर भरोसा जताया. अब वे राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
Vishwajit Rane proposed the name of Pramod Sawant as the Leader of the Legislative Party. Everyone unanimously elected Sawant as the Leader. He will be the Leader of the Legislative Party for the next 5 years: Narendra Singh Tomar, Union Minister & BJP's central observer for Goa pic.twitter.com/uFY1PkXboQ
— ANI (@ANI) March 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





