राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में दंगल, प्रमोद कृष्णम ने दिया ये बयान

नई दिल्ली: कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में लगातार कलह जारी है। प्रवक्ता पवन खेड़ा और नगमा के बाद अब पार्टी के नेता प्रमोद कृष्णम ने भी अब टिकट बंटवारे पर नाराजगी जाहिर की है। प्रमोद कृष्णण ने कहा, 'कुछ लोगों की शिकायतें हैं। राज्यसभा लोकतंत्र का मंदिर है। इसलिए वहां बुद्धिजीवी और अनुभवी लोगों को भेजा जाना चाहिए, जो देश के लिए काम करें और पार्टी को मजबूती दें। लेकिन जो फैसले लिए गए हैं, वे निराश करने वाले हैं।' प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पंजाब के सांसद मनीष तिवारी एवं कुछ अन्य नेताओं ने भी इस लिस्ट पर चिंता जाहिर की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





