भारत

प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक सफर, 5 बार संभाली राज्य की कमान

Shantanu Roy
25 April 2023 6:42 PM GMT
प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक सफर, 5 बार संभाली राज्य की कमान
x
चंडीगढ़। प्रकाश सिंह बादल जोकि आज 95वें साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक सफर काफी अच्छा रहा। सबसे कम आयु में वह पंजाब के सी.एम. बने थे। उन्होंने पांच बार राज्य की कमान संभाली और कई रिकार्ड अपने नाम कायम किए। पहली बार 1970 से 1971, दूसरी बार 1977 से 1980, तीसरी बार 1997 से 2002, चौथी बार 2007 से 2012 तथा पांचवीं बार 2012 से 2017 तक राज्य की कमान संभाली। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने, तब उनकी आयु केवल 42 साल थी। सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। ये लगातार 10 साल 15 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सबसे बुजुर्ग सीएम भी प्रकाश सिंह बादल ही रहे। पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने के पीछे भी प्रकाश सिंह बादल का ही अहम रोल रहा है। वे एक सूझवान नेता माने जाते थे और कई तरह के रिकार्ड उनके नाम दर्ज हैं।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story