भारत
बलात्कार केस में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, फूट-फूटकर रोए पूर्व MP
jantaserishta.com
1 Aug 2025 1:54 PM IST

x
बड़ा फैसला.
बेंगलुरु: पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है. अदालत सजा की अवधि का ऐलान कल यानी 2 अगस्त को करेगी. कोर्ट का फैसला सुनकर रेवन्ना अदालत में भावुक हो गया और रो पड़ा. यह फैसला बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने सुनाया है.
बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना कोर्ट में भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा. फैसला सुनने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय भी वह रोता रहा. यह फैसला एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद सुनाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





