भारत

प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, सेक्स स्कैंडल केस

Nilmani Pal
31 May 2024 12:51 AM GMT
प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, सेक्स स्कैंडल केस
x

कर्नाटक। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी से भारत पहुंच गए हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के कुछ देर बाद ही SIT ने उसे गिरफ्त में ले लिया। प्रज्वल को यहां से CID ऑफिस लाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल से सबसे पहले आज पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम उसका ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जाएगा कि वायरल सेक्स वीडियो में आ रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं।

प्रज्वल जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट में बिजनेस क्लास का टिकट बुक किया था। भारत आने से पहले उसकी ओर से सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी करके कहा- 'मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।'



Next Story