भारत
प्रजापति समुदाय ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर की मीटिंग
Shantanu Roy
3 April 2024 4:19 PM IST

x
सीकर। श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति अजीतगढ़ का होली स्नेह मिलन एवं मासिक बैठक मंगलवार को शहर के कारीगरों का मौहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में मदनलाल मारोठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समारोह में समाज के लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. बैठक में आगामी कार्य योजना, वार्षिक बजट, आय-व्यय का ब्यौरा तथा जुलाई माह में समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर सर्वसम्मति से चर्चा की गई। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जालीड़ा, झाबरमल टुडवाल, महासचिव अशोक मारोठिया, सचिव सांवर मल बासनीवाल, सलाहकार अभिषेक मारोठिया, उपाध्यक्ष भवानी शंकर घोडेला, प्रचार मंत्री विकास मारोठिया, संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल जालीड़ा सहित कई पदाधिकारी व लोग मौजूद थे. समाजजन उपस्थित थे।
Next Story





