भारत
बैंक की तारीफ, लुटेरे ने लिखा- एक भी रुपया नहीं हाथ लगा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
3 Sept 2023 12:14 PM IST

x
DEMO PIC
बैंक लॉकर खोलने की पूरी रात कोशिश की।
हैदराबाद: तेलंगाना में एक बैंक में लुटेरा घुस गया। उसने यहां बैंक लॉकर खोलने की पूरी रात कोशिश की। लेकिन लूट में कामयाब नहीं हो पाया। जाते-जाते लुटेरा बैंकवालों को एक नोट छोड़ गया। उसने लेटर में बैंक की सिक्योरिटी की तारीफ की। लिखा- अच्छा बैंक है, एक भी रुपया नहीं मिल सका। लेकिन मुझे मत पकड़ना।
लूट की यह घटना कथित तौर 31 अगस्त की रात तेलंगाना ग्रामीण बैंक की एक शाखा में हुई। 1 सितंबर की सुबह जब बैंक स्टाफ पहुंचा तो नोट के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि बैंक में लूट की कोशिश हुई थी। बैंकवालों को छोड़े नोट में लुटेरे ने लिखा था, "मेरी उंगलियों के निशान वहां नहीं होंगे। अच्छा बैंक है। एक भी रुपया नहीं मिल सका, इसलिए मुझे मत पकड़ना।"
इस मामले में पुलिस ने कहा है कि लुटेरों की हरकतें सीसीटीवी निगरानी कैमरों में कैद हो गईं हैं। लेकिन वे इतने सतर्क थे कि उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस को संदेह है कि लुटेरा कोई बैंककर्मी नहीं बल्कि स्थानीय है। उधर, बैंक कर्मचारियों ने पुष्टि की कि सभी कीमती सामान सुरक्षित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





