भारत
सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ, बाबा रामदेव ने कह दी यह बात
jantaserishta.com
26 Sept 2023 5:46 PM IST

x
नई दिल्ली: अक्सर केजरीवाल की आलोचना करने वालेयोग गुरु बाबा रामदेव भी अब उनके मुरीद बन गए हैं। हाल ही में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संजोयक अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते नजर आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इसमें एक टीवी शो के दौरान बाबा रामदेव कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल आने वाले समय में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसमें वह गीता के श्लोक के साथ कहते हैं कि पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले ही सफलता के शिखर चढ़ते है। तीन विजय इन्होने प्राप्त कर ली। अरविंद केजरीवाल जी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था।'
बाबा रामदेव ने आगे कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली विजय कर लिया, पंजाब विजय कर लिया। फिर एमसीडी, जिसे दिल्ली का दूसरा डोर है सत्ता का वो भी विजय कर लिया। अब इस बार गुजरात में थोड़ी सीटें आईं लेकिन अगली बार इतनी बड़ी चुनौती बनके उभरेगा अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए कि वह आने वाले समय में बीजेपी को नाको चने चबवा देगा।' हालांकि, हिन्दुतान इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि बाबा रामदेव बीजेपी और नरेंद्र मोदी के समर्थक माने जाते हैं। साथ ही वह अक्सर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहे हैं। हालांकि जब 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' का आंदोलन चल रहा था तब दोनों एक ही मंच पर नजर आते थे और एक-दूसरे का समर्थन और तारीफ भी करते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल जब अपनी पार्टी बनाकर बीजेपी के लिए ही चुनौती बन गए तो रामदेव ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।
जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल सच में देश में वीवीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते और देश के हित में राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें जनता को बताना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ क्यों हैं, नरेंद्र मोदी के साथ क्यों नहीं हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





