भारत

प्रगति मैदान सुरंग लूट मामला, अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
27 Jun 2023 10:09 AM IST
प्रगति मैदान सुरंग लूट मामला, अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग लूट मामला में अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने ये जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबिक, प्रगति मैदान की टनल में 24 जून की सुबह हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए. घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और फिर बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम देते हैं. मामला सामने आने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.
सामने आया था कि पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं. 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले. उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था. दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए. तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया. जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story