भारत

प्रधान की पत्नी ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दरोगा मुश्किल में

jantaserishta.com
11 Oct 2024 2:34 PM IST
प्रधान की पत्नी ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दरोगा मुश्किल में
x

सांकेतिक तस्वीर

कहा- तुम मुझे खुश कर दों....
सीतापुर: सीतापुर में दबिश देने गए एक दरोगा पर ग्राम सभा के प्रधान की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला मिश्रिख थाने की एक चौकी से जुड़ा है। महिला ने कहा है कि दरोगा ने पहले पति के बारे में पूछा और फिर जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर गंदी हरकते करने लगा और धमकी भी दी कि मुझे खुश करो तो पति और बेटे को बख्श दूंगा। इसपर महिला ने खुद को बचाने के लिए कोशिश की और उसके चंगुल से छूटी। इसके बाद उसने अपने पति को सारी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की कि रात 12 बजे दरोगा एक अन्य युवक के साथ पहुंचे। वह बाहर सो रही थी। दरोगा ने पहले उसकी चादर खींच ली। इससे वो चौंक कर उठी। दरोगा ने फिर पूछा की तुम्हार पति कहां है। इस पर महिला ने कहा कि मैने बताया पति अंदर सो रहे हैं। इस बीच नशे में धुत दरोगा ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें करने लगा। उसके साथ मौजूद युवक ने भी पीछे से जकड़ लिया। दोनों के पकड़ने पर महिला डर गई और जोर से चिल्लाई तो दूसरे घरवाले आ गए। इस बीच दरोगा ने कहा कि तुम मुझे खुश कर दों मैं तुम्हारे बेटे व पति पर कोई आरोप नहीं लगाउंगा। न ही एफआईआर दर्ज करूंगा।
इसके बाद महिला ने कोशिश की और वह जैसे तैसे दरोगा के चंगुल से छूट गई। बताया जा रहा है कि प्रधानी के विवाद को लेकर एक युवक मौजूद प्रधान से रंजिश रख रहा है आए दिन दरख्वास्त दिलाता है। और रोजाना पुलिस प्रधान व उनके बेटे की तलाश करती घर पहुंच जाती है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय मांगा है। पुलिस अधीक्षक को दरोगा के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story