भारत

रात में महिला के रूम में घुसा प्रधान का बेटा, और हो गया भयंकर कांड!

jantaserishta.com
25 Aug 2023 10:19 AM IST
रात में महिला के रूम में घुसा प्रधान का बेटा, और हो गया भयंकर कांड!
x
पीड़िता को थप्पड़ मार दिया।
आगरा: आगरा में आधी रात एक महिला के घर में अंजान युवक घुस आया। वह महिला से छेड़खानी करने लगा। इतने में महिला की सास जाग गई। वह दवाजे पर बाहर कुंडी लगा दी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इतने में दरवाजे पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपी को जब कमरे से निकाला गया, तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि वो ऐसा कर सकता है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि गांव के ही प्रधान का बेटा निकला। जानकारी होने पर प्रधान वहां पहुंच गया। उसने पीड़िता को थप्पड़ मार दिया। पुत्र को छुड़ाकर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उसके गांव के प्रधान का पुत्र सोनू उर्फ अरविंद उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बगल में सो रही दो वर्ष की सगी भतीजी का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच घर में जगार हो गयी। घरवालों ने आरोपी को कमरे में बंद करके कुंडी लगा दी। पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। इसी दौरान आरोपित का पिता प्रधान मुन्ना भी वहां पहुंच गया। कमरे की कुंडी खोलकर बेटे को बाहर निकाल कर भगा दिया। पीड़िता को थप्पड़ जड़ दिया। उसे व घर के अन्य सदस्यों को रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story