भारत
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बाद होगी प्रदीप मिश्रा की कथा
jantaserishta.com
9 Aug 2023 11:22 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने वाली है। यह कथा सितंबर में होगी। बीते कुछ दिनों से धार्मिक आयोजन को लेकर छिंदवाड़ा सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके पुत्र सांसद नकुलनाथ की यजमानी में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा हुई और दरबार दी लगा।
इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के लोगों ने ही कमलनाथ पर हमले बोले मगर कमलनाथ एक ही जवाब देते हैं कि इससे उन्हें पेट में आखिर दर्द क्यों होता है। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि सितंबर माह में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने वाली है। यह जानकारी उन्हें पिछले दिनों दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि लगभग दो माह पहले प्रदीप मिश्रा ने तारीख बताई थी कि सितंबर में छिंदवाड़ा आ रहे हैं, उनका स्वागत है।
Tagsछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा न्यूज़पंडित प्रदीप मिश्राप्रदीप मिश्राChhindwaraChhindwara NewsPandit Pradeep MishraPradeep Mishra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





