भारत
प्रदीप मिश्रा की कथा में चोरी से हड़कंप, चोरनी गैंग की 15 महिलाएं अरेस्ट
jantaserishta.com
22 Nov 2024 2:18 PM IST

x
बेहद शातिर हैं महिलाएं.
वाराणसी: वाराणसी में चल रही विख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान चोरनी गैंग का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस गैंग की 15 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के दो सोने की चेन और नौ मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं. पकड़ी गई महिलाएं पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ बिहार की भी रहने वाली हैं.
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के डोमरी इलाके में पिछले कुछ दिनों से कथावाचक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं. कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे थे. इसी दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाएं बढ़ने लगीं. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की.
कार्रवाई के दौरान चोरनी गैंग की एक महिला को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर अन्य 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं कथा स्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के गले से आभूषण चुराने में माहिर हैं.
पुलिस ने चोरनी गैंग से 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं. वाराणसी के एसीपी कोतवाली ईशान सोनी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और बिहार से संबंध रखती हैं. ये महिलाएं बड़े आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं.
गिरफ्तारी के बाद कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आभूषणों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. इस मामले में एसीपी कोतवाली ईशान सोनी ने कहा कि चोरनी गैंग की पहचान कर ली है. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





