भारत

पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
17 July 2022 11:03 AM IST
पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जितवारपुर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के पास की है. बताया जा रहा है कि युवक बारात में जाने के लिए घर से निकला था. तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी.

मृतक 25 साल का चंद्रशेखर लाटबसेपुरा पंचायत के परिहता गांव का रहने वाला था और वहीं पोल्ट्री फार्म चलाता था. रोते-रोते परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर देर रात शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था. उसने कहा था कि वह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई.
पुलिस ने फौरन युवक की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी युवक का शव पड़ा मिला है. शव की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. डीएसपी सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस हत्या के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
वहीं, छपरा सदर अस्पताल परिसर में भी देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियावां दरगाह निवासी जनार्दन राय के पुत्र नंदलाल राय के रूप में हुई है.
छपरा के अस्पताल में बदमाशों की गोली का शिकार हुआ नंदलाल राय 30 साल का था. अस्पताल परिसर में युवक की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story