
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से कौशिक के निधन के बारे में सूचना मिली थी।
अधिकारी ने कहा, डीडीयू अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस बीच, पुलिस की एक टीम उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो बुधवार को बिजवासन स्थित फार्महाउस में जमा हुए थे, जहां कौशिक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ थे।
अभिनेता-लेखक-निर्देशक सतीश कौशिक फिल्म मिस्टर इंडिया में 'कैलेंडर' के रूप में याद किए जाते हैं। उनका बुधवार देर रात 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके दोस्त अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार तड़के एक ट्वीट कर लोगों को ये जानकारी दी।
Tagsसतीश कौशिकसतीश कौशिक निधनदीन दयाल उपाध्याय अस्पतालसतीश कौशिक पोस्टमार्टमSatish KaushikSatish Kaushik DeathDeen Dayal Upadhyay HospitalSatish Kaushik Post Mortem
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





