भारत

कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम, पत्नी और प्रेमी पकड़ाए

jantaserishta.com
23 April 2022 3:49 PM IST
कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम, पत्नी और प्रेमी पकड़ाए
x
20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी.

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने कब्र से एक युवक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जिसके बाद पता चला कि युवक की नेचुरल मौत नहीं थी. बल्कि उसकी हत्या करवाई गई थी. पुलिस ने खुलासा किया कि युवक की पत्नी ने अपनी सहेली और प्रेमी के साथ मिलकर 20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ब्लाइंड मर्डर गुत्थी सुलझाने के बाद एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने हत्या का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
बागपत के निवाड़ा गांव में रहने वाले शहजाद की 3 अप्रैल को मौत हो गई थी. पत्नी ने नेचुरल डेथ बताकर शव को सुपुर्द ए खाक करवा दिया था. लेकिन घटना के 10 दिन बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच के लिए पुलिस ने मृतक के शव को एक महीने बाद कब्र से बाहर निकला और पोस्टमार्टम करवाया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले. जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की. महिला ने अपने प्रेमी सलमान अपनी सहेली और अन्य द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कबूली. पुलिस ने कातिल पत्नी उसकी सहेली और प्रेमी को गिरफ्तार किया.
एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट आने पर पता चला कि मृतक के शव पर चोट के निशान थे, जिसके बाद मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई. पत्नी ने बताया कि प्रेमी ने 2 लाख की सुपारी देकर बदमाशों से हत्या कराई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story