भारत
मध्य प्रदेश के 53वें जिले में कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना
jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:58 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में नवगठित 53वें जिले मऊगंज के गठन के साथ वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की भी पदस्थापना कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा मऊगंज को नया जिला बनाए जाने के साथ ही कलेक्टर के तौर पर आदिवासी विकास के अपर आयुक्त अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर बनाया गया है। श्रीवास्तव का पदस्थापना आदेश जारी हो गया है ।
महज दो घंटे में पूर्व में पदस्थापना के आदेश में बदलाव किया गया। श्रीवास्तव की पदस्थापना से पहले सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ किया गया था, इस आदेश को राज्य शासन ने महज दो घंटे में ही निरस्त कर दिया । वहीं छिंदवाड़ा की 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी वीरेंद्र जैन को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





